
UGC NET December 2024: UGC NET दिसंबर 2024 का सर्टिफिकेट हुआ जारी –ऐसे करें ugcnet.nta.ac.in से चेक और डाउनलोड
UGC NET December 2024 Certificate अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। सफल उम्मीदवार अपना सर्टिफिकेट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर के लिए यह प्रमाण पत्र आजीवन वैध है, जबकि JRF के लिए तीन वर्षों तक मान्य रहेगा। यह दस्तावेज शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अनिवार्य है।