
GDP में सबसे आगे निकला ये राज्य! कर्नाटक और गुजरात को भी छोड़ा पीछे
महाराष्ट्र 2023-24 में भारत के GDP में 13.3% हिस्सेदारी के साथ सबसे अमीर राज्य बना रहा, लेकिन प्रति व्यक्ति आय में सिक्किम, गोवा और दिल्ली जैसे राज्य आगे निकल गए हैं। गुजरात ने 8.1% हिस्सेदारी के साथ बड़ी छलांग लगाई है। वहीं, नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर रहा, जबकि यूपी ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया। भारत का आर्थिक नक्शा अब और प्रतिस्पर्धी बनता जा रहा है।