
मार्च 2025 अपने अंतिम चरण में है और अप्रैल की आहट के साथ खरीदारी का मूड भी बनता दिख रहा है। ऐसे में अगर आप आज सोमवार, 24 मार्च को सोना या चांदी (Gold Silver Rate Today) खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले बाजार भाव जरूर देख लें। आज की तारीख में सोने की कीमत में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 1 लाख रुपए प्रति किलो के करीब ट्रेंड कर रही है। यह समय निवेश या ज्वेलरी खरीदारी के लिहाज से फायदे का हो सकता है, लेकिन इसके लिए कीमतों की जानकारी और सोने की प्यूअरिटी को समझना बेहद जरूरी है।
सोने की आज की कीमत
सोमवार के दिन देश के विभिन्न सराफा बाजारों में सोने के ताजे भाव जारी किए गए हैं। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड (Gold Rate Today) के रेट शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं।
दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव 67,340 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कोलकाता और मुंबई में यह 67,220 रुपए है। इंदौर और भोपाल में इसकी कीमत 67,260 रुपए और चेन्नई में 67,850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में इसका रेट 82,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं भोपाल और इंदौर में यह 82,200 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोना आज 82,150 रुपए पर मिल रहा है।
24 कैरेट गोल्ड का भाव सबसे ऊंचा होता है क्योंकि यह लगभग शुद्धतम होता है। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में इसकी कीमत आज 89,770 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि भोपाल और इंदौर में यह 89,670 रुपए और मुंबई व चेन्नई में 89,620 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।
चांदी की आज की कीमत
चांदी की बात करें तो आज सोमवार को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली के सराफा बाजार में 1 किलो चांदी का रेट 1,00,900 रुपए है। वहीं चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में यह रेट भी लगभग समान है। भोपाल और इंदौर में भी चांदी की कीमत 1,00,900 रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।
इस गिरावट के बावजूद, चांदी अब भी 1 लाख के आंकड़े को पार कर रही है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनी हुई है।
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता? जानिए हॉलमार्क का महत्व
सोना खरीदते समय उसकी प्यूअरिटी (Purity) की जांच करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क सिस्टम अपनाया गया है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और इस पर 999 का हॉलमार्क अंकित होता है। इसी प्रकार:
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91.6% शुद्ध सोना होता है, बाकी धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं ताकि ज्वेलरी बनाई जा सके। 24 कैरेट पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते, बल्कि इसे सिक्कों या बार्स के रूप में खरीदा जाता है।
सोना खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें और यह भी सुनिश्चित करें कि उसमें GST, मेकिंग चार्ज और TCS जैसी अन्य फीस शामिल हैं या नहीं।